Breaking News

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान     |   छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, 3 DRG जवान घायल     |   डायमंड हार्बर री-पोलिंग में बवाल, TMC नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल री-पोलिंग: सुबह 11 बजे तक डायमंड हार्बर में 35.92 और मगराहट पश्चिम में 38.2 प्रतिशत मतदान     |   AAP से बीजेपी में गए सांसद संदीप पाठक पर FIR दर्ज     |  

हिमाचल: हमीरपुर में सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों को शौच कराने पर रोक

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 16 अप्रैल (भाषा) हमीरपुर नगर निगम ने पालतू कुत्तों के मालिकों द्वारा अपने जानवरों को सार्वजनिक स्थानों पर शौच कराए जाने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई है, जिनमें कहा गया था कि कुछ लोग अपने पालतू कुत्तों को खुले में शौच करा रहे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि निगम ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण भी अनिवार्य कर दिया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शर्मा ने कहा कि जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे शहर में सूचना पट्ट लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर शहर में आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए उनके बंध्याकरण का अभियान भी चलाया जा रहा है।

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल