Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

राम चरण अभिनीत फिल्म 'पेड्डी' की तारीख बदली, चार जून को होगी रिलीज

Peddi Release Date: राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म "पेड्डी" चार जून को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। 2024 में आई फ़िल्म "देवरा: पार्ट 1" में नजर आने के बाद, ये जाहन्वी कपूर की दूसरी तेलुगू फिल्म है।

पेड्डी फिल्म को पहले 27 मार्च को रिलीज किए जाने की योजना थी। फिल्म के मेकर्स ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये घोषणा की, जिसमें फिल्म का पोस्टर भी शामिल था।

कैप्शन में लिखा था, "हिम्मत ही उसकी कहानी है। पक्का इरादा ही उसका हथियार है। #PEDDI 4 जून, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी।" इस फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।

राम चरण पिछली बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म "गेम चेंजर" में कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई थी। वहीं, जाह्नवी कपूर हाल ही में "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" दिखी थी। इस फिल्म में वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा ​​और रोहित सुरेश सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में थे।