Breaking News

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान     |   छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, 3 DRG जवान घायल     |   डायमंड हार्बर री-पोलिंग में बवाल, TMC नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल री-पोलिंग: सुबह 11 बजे तक डायमंड हार्बर में 35.92 और मगराहट पश्चिम में 38.2 प्रतिशत मतदान     |   AAP से बीजेपी में गए सांसद संदीप पाठक पर FIR दर्ज     |  

भारत की पहली यात्री ट्रेन की 173वीं वर्षगांठ पर वैष्णव ने कहा - यात्रा जारी है

ठाणे, 16 अप्रैल (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को भारत में पहली यात्री ट्रेन की वर्षगांठ पर ठाणे रेलवे पुल और प्रारंभिक ट्रेन की एक ऐतिहासिक तस्वीर साझा की।

देश की पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल, 1853 को बोरी बंदर (मुंबई) से ठाणे के बीच चली थी।

वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के माध्यम से ठाणे पुल पर पुरानी ट्रेन और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की छवि साझा की, जिसका कैप्शन था 'यात्रा जारी है...'

मध्य रेलवे द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, 'भारतीय रेलवे के 173 साल पूरे होने के अवसर पर ठाणे रेलवे पुल और प्रारंभिक ट्रेन की एक प्रामाणिक अभिलेखीय छवि साझा की गई है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि ऐतिहासिक कथा सत्यापित रिकॉर्ड के साथ संरेखित है।'

इतिहासकार ध्यान देते हैं कि अभिलेखीय सटीकता लंबे समय से एक चुनौती रही है क्योंकि सार्वजनिक चर्चा में अक्सर गलत तरीके से पेश की गई या शैलीबद्ध छवियां घूमती रहती हैं।

लेखक और इतिहासकार राजेंद्र अकलेकर ने कहा कि पुल पर ट्रेन की जो पुरानी तस्वीर प्रचलन में है, वह रिकॉर्ड के अनुसार वास्तविक पुल की नहीं है।

भाषा राखी नरेश

नरेश