Breaking News

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान     |   छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, 3 DRG जवान घायल     |   डायमंड हार्बर री-पोलिंग में बवाल, TMC नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल री-पोलिंग: सुबह 11 बजे तक डायमंड हार्बर में 35.92 और मगराहट पश्चिम में 38.2 प्रतिशत मतदान     |   AAP से बीजेपी में गए सांसद संदीप पाठक पर FIR दर्ज     |  

पश्चिम एशिया संघर्ष: भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 15-20 प्रतिशत की गिरावट: रिपोर्ट

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। इसके अनुसार, संघर्ष के कारण पैदा हुई बाधाओं के चलते विमानन उद्योग को करीब 18,000 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने की आशंका है।

'भारत के पर्यटन, विमानन और आतिथ्य क्षेत्रों पर पश्चिम एशिया संघर्ष का प्रभाव' शीर्षक वाली रिपोर्ट में बताया गया कि विमानन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। एयरलाइन कंपनियों को उड़ानें रद्द करने, हवाई क्षेत्र के प्रतिबंधों और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग में बड़े बदलावों का सामना करना पड़ रहा है।

इन बाधाओं के कारण प्रमुख मार्गों पर उड़ान के समय में 2-4 घंटे की वृद्धि हुई है, जिसके चलते ईंधन की खपत और परिचालन लागत में भारी वृद्धि हुई है। उद्योग के अनुमान बताते हैं कि एयरलाइन की परिचालन लागत में ईंधन की हिस्सेदारी 35-40 प्रतिशत होती है, और वर्तमान स्थिति ने एयरलाइन की लाभप्रदता पर दबाव डाला है।

रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पश्चिम एशिया के हवाई गलियारों में व्यवधान ने संपर्क की सुविधा को कम कर दिया है और हवाई किराये में वृद्धि की है।

पीएचडीसीसीआई ने कहा कि रेटिंग एजेंसी इक्रा ने उद्योग के रुझानों, बुकिंग, रद्दीकरण और परिचालन लागत के दबावों की जांच करके उद्योग को करीब 18,000 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने की आशंका जताई है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई है, क्योंकि वैश्विक यात्री भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सावधानी बरत रहे हैं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय