नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 375.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.55 रुपये यानी 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 375.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 147 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश