Breaking News

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान     |   छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, 3 DRG जवान घायल     |   डायमंड हार्बर री-पोलिंग में बवाल, TMC नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल री-पोलिंग: सुबह 11 बजे तक डायमंड हार्बर में 35.92 और मगराहट पश्चिम में 38.2 प्रतिशत मतदान     |   AAP से बीजेपी में गए सांसद संदीप पाठक पर FIR दर्ज     |  

पाकिस्तानी नौसेना ने जहाज से दागी जाने वाली एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया

कराची, 16 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान की नौसेना ने स्वदेशी रूप से विकसित जहाज से दागी जाने वाली एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह विस्तारित दूरी पर लक्ष्यों को सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम है। सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि मिसाइल अत्याधुनिक मार्गदर्शन प्रणाली और उन्नत गतिशीलता से लैस है। यह प्रणाली इसे ‘‘खतरों से बचने, बदलती परिस्थितियों के अनुसार ढलने और सटीकता के साथ वार करने’’ में सक्षम बनाती है।

बयान में कहा गया, ‘‘पाकिस्तान नौसेना ने स्वदेशी रूप से विकसित और जहाज से दागी जाने वाली एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया और लंबी दूरी पर उच्च गति के साथ सटीक रूप से अपने लक्ष्य को भेदा।’’

इसमें कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर विकसित मिसाइल का सफल प्रक्षेपण ‘‘तकनीकी उत्कृष्टता और परिचालन विशेषज्ञता के एकीकरण’ को रेखांकित करता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ ने प्रमुख वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ मिसाइल प्रक्षेपण देखा।

इस मिसाइल का पिछला परीक्षण पिछले साल नवंबर में किया गया था। आईएसपीआर ने कहा कि यह हथियार प्रणाली समुद्र और जमीनी दोनों लक्ष्यों को ‘‘बेहद सटीकता’’ के साथ भेदने में सक्षम है।

भाषा आशीष नरेश

नरेश