Breaking News

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान     |   छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, 3 DRG जवान घायल     |   डायमंड हार्बर री-पोलिंग में बवाल, TMC नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल री-पोलिंग: सुबह 11 बजे तक डायमंड हार्बर में 35.92 और मगराहट पश्चिम में 38.2 प्रतिशत मतदान     |   AAP से बीजेपी में गए सांसद संदीप पाठक पर FIR दर्ज     |  

सिक्किम सरकार का कर्मियों को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने का निर्देश

गंगटोक, 16 अप्रैल (भाषा) सिक्किम सरकार ने अपने कर्मचारियों को इस माह के अंत में राज्य के गठन के 50 साल होने के समापन समारोह के सिलसिले में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रमों में भाग लेने का निर्देश दिया।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी परिपत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों को 27 और 28 अप्रैल के कार्यक्रमों के दौरान पारंपरिक पोशाक पहनने का भी आग्रह किया गया है।

परिपत्र में कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 27 अप्रैल को गंगटोक में माननीय प्रधानमंत्री के स्वागत में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। उनमें जिलों में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘ इसके अलावा, गंगटोक और उसके आसपास जिलों में तैनात तथा समूह 'सी' और 'डी' के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को 28 अप्रैल को पलजोर स्टेडियम में राज्य के 50 साल पूरे होने के जश्न के समापन समारोह में भाग लेना होगा।’’

विभिन्न विभागों के प्रमुखों को 27 अप्रैल के स्वागत समारोह और 28 अप्रैल के मुख्य कार्यक्रम दोनों के कार्यक्रम एवं संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने का निर्देश दिया गया है।

मोदी ने लगभग एक साल पहले 50 साल के जश्न कार्यक्रम की शुरुआत भी की थी। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करना पड़ा था।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश