Breaking News

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान     |   छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, 3 DRG जवान घायल     |   डायमंड हार्बर री-पोलिंग में बवाल, TMC नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल री-पोलिंग: सुबह 11 बजे तक डायमंड हार्बर में 35.92 और मगराहट पश्चिम में 38.2 प्रतिशत मतदान     |   AAP से बीजेपी में गए सांसद संदीप पाठक पर FIR दर्ज     |  

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने छिपकली की नयी प्रजाति की खोज की तारीफ की

(फाइल फोटो के साथ)

गुवाहाटी, 16 अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को छिपकली की एक नयी प्रजाति की खोज की सराहना की और इसे राज्य एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘असम और पूर्वोत्तर के लिए यह गर्व का क्षण है। एक नई छिपकली प्रजाति, साइरटोडैक्टीलस जयादित्यई की खोज, हमारी समृद्ध जैव विविधता और हमारे शोधकर्ताओं की बढ़ती ताकत को उजागर करती है।’’

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि नई प्रजाति कहां पायी गयी है।

शर्मा ने कहा, ‘‘यह देखकर खुशी होती है कि हमारे संरक्षण प्रयास और वैज्ञानिक प्रतिभा मिलकर ऐसी खोजों को सामने ला रही हैं।’’

ये छोटी, अधिकतर मांसाहारी छिपकलियां होती हैं जो अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर पाई जाती हैं।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश