नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
संसद38 महिला विधेयक लीड मोदी लोस
महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में परिसीमन के अनुपात में कोई बदलाव नहीं होने का आश्वासन देते हुए बृहस्पतिवार को लोकसभा में सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण अधिनियम संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की और कहा कि जो भी इसका विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
दि38 महिला विधेयक मोदी कांग्रेस
प्रधानमंत्री ने परिसीमन से जुड़ी चिंताओं का समाधान नहीं किया, मतविभाजन में हारेगी सरकार: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में अपने वक्तव्य के दौरान परिसीमन से जुड़ी चिंताओं का समाधान नहीं किया और अब महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर मत विभाजन के समय सरकार को हार का सामना करना पड़ेगा।
संसद20 शाह जनगणना आरक्षण लोस
जनगणना जातियों की गिनती के साथ हो रही है, धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक: अमित शाह
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि देश में जनगणना की प्रक्रिया जारी है और जातियों के साथ ही यह जनगणना होगी। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण गैर-संवैधानिक है।
प्रादे90 तमिलनाडु मुख्यमंत्री दूसरीलीड परिसीमन विधेयक
स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाई, इसे ‘काला कानून’ बताया
चेन्नई/नामक्कल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को परिसीमन विधेयक की एक प्रति जलाकर उसे ‘‘काला कानून’’ करार दिया और आरोप लगाया कि यह विधेयक तमिल लोगों को उनकी अपनी ही भूमि में ‘‘शरणार्थी’’ बनाने का प्रयास है।
प्रादे87 हरियाणा कांग्रेस निलंबित
हरियाणा: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ के लिए पांच विधायकों को निलंबित किया
चंडीगढ़, हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया।
दि35 दिल्ली अदालत केजरीवाल आबकारी
अदालत में पेश हुए केजरीवाल, न्यायमूर्ति शर्मा से हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने का आग्रह किया
नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा से उनके अतिरिक्त हलफनामे को रिकॉर्ड में लेने की अपील की।
दि36 न्यायालय आयोग लीड तबादला
न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में अधिकारियों के तबादले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
नयी दिल्ली, पश्चिम बंगाल सरकार और निर्वाचन आयोग के बीच अविश्वास को उजागर करते हुए उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को चुनाव निकाय द्वारा राज्य में 1,000 से अधिक प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के तबादलों को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया।
प्रादे94 आंध्र प्रदेश दूसरी लीड दुर्घटना
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री ने शोक जताया
चिलकलदोना (आंध्र प्रदेश), आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम में बृहस्पतिवार को एक वाहन की टैंकर से टक्कर हो जाने पर पांच महिलाओं समेत कम से कम आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रादे26 उप्र सर्जरी लीड मौत
बुजुर्ग महिला की रीढ़ के बजाय जांघ की सर्जरी होने के बाद मौत, जांच समिति गठित
वाराणसी (उप्र) : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में 71 वर्षीय महिला की रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का ऑपरेशन करने के बजाय कथित तौर पर जांघ की सर्जरी कर दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि15 ईरान अमेरिका
अमेरिका-ईरान वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए पाक के सेना प्रमुख तेहरान में अधिकारियों से मुलाकात करेंगे
दुबई, पश्चिम एशिया में तनाव कम करने तथा अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर बृहस्पतिवार को तेहरान में ईरानी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
अर्थ38 विप्रो पुनर्खरीद
विप्रो के निदेशक मंडल ने 15,000 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 15,000 करोड़ रुपये की अपनी अब तक की सबसे बड़ी शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दी है। इसके 2027 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।
खेल19 खेल डोपिंग वाडा रणनीति
डोपिंग से निपटने के लिये अब प्रतिबंधित पदार्थ पहुंचाने वालों, खुफिया सूचनाओं पर वाडा का फोकस
नयी दिल्ली, बरसों तक डोपिंग के उन्मूलन के लिये रणनीतियां दोषियों को पकड़ने और बाकियों को जागरूक करने के इर्द गिर्द बनती रही लेकिन अब इससे अधिकतम नतीजे निकलने के बाद विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) का फोकस प्रतिबंधित पदार्थों की आपूर्ति करने वाले अपराधिक सरगनाओं पर है ।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि10 ईरान ड्रोन पुराने हथियार
ईरान की सैन्य क्षमता : आधुनिक ड्रोन, साइबर हमलों और पुराने पारंपरिक हथियारों का तालमेल
अलबामा (अमेरिका), पिछले छह सप्ताह से अमेरिका और इज़राइल के हमलों ने ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है और उसकी सैन्य क्षमता को कमजोर किया है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान की समग्र आक्रामक क्षमता को केवल इन हमलों से पूरी तरह समाप्त नहीं माना जा सकता।
भाषा
शफीक नरेश
नरेश