Breaking News

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान     |   छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, 3 DRG जवान घायल     |   डायमंड हार्बर री-पोलिंग में बवाल, TMC नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल री-पोलिंग: सुबह 11 बजे तक डायमंड हार्बर में 35.92 और मगराहट पश्चिम में 38.2 प्रतिशत मतदान     |   AAP से बीजेपी में गए सांसद संदीप पाठक पर FIR दर्ज     |  

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) अत्यधिक आपूर्ति की चिंताओं के कारण कीमतों पर दवाब रहने से वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 54 रुपये की गिरावट के साथ 8,554 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 54 रुपये या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,554 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 6,372 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.66 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.06 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 94.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश