Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

एशेज के दौरान मैकुलम से मतभेद की खबरों को स्टोक्स ने खारिज किया

लंदन, 14 अप्रैल (एपी) इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एशेज श्रृंखला के दौरान कोच ब्रेंडन मैकुलम से मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यह कहना बेहद अतिशयोक्तिपूर्ण है।

स्टोक्स और मैकुलम 2022 से एक-दूसरे का अच्छा साथ निभा रहे हैं, लेकिन पिछली सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया से 4-1 से हारने पर उन्हें गहरा झटका लगा। हार के बाद दोनों ने एक-दूसरे का समर्थन किया, लेकिन एशेज की समीक्षा से तनाव के संकेत मिले।

स्टोक्स संभलकर खेलना चाहते थे जबकि मैकुलम आक्रामक रवैया बरकरार रखना चाहते थे।

स्टोक्स ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह कहना कि हम एकमत नहीं थे, मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ी अतिशयोक्ति है। जब आप किसी और के साथ नेतृत्व की स्थिति में होते हैं और तब अगर कोई यह सोचता है कि आप हमेशा हर बात पर सहमत होंगे तो यह बिल्कुल असंभव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भले ही मेरे और ब्रेंडन के विचार मिलते हैं लेकिन कुछ मामलों में हम अलग भी हैं। हम 95 प्रतिशत बातों पर सहमत होते हैं, लेकिन जिन पांच प्रतिशत बातों पर हमारे विचार अलग होते हैं, हम उन पर चर्चा करते हैं और आखिर में उस मुकाम पर पहुंच जाते हैं जहां हमें होना चाहिए।’’

एपी

पंत

पंत