Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन किया

पेशावर, 14 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने स्थानीय स्तर पर हिंदू विवाहों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हिंदू विवाह अधिनियम 2017 में संशोधन किया है। यह जानकारी एक एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी के अनुसार, हिंदू विवाह (संशोधन) अधिनियम 2026 के तहत, हिंदू समुदाय के सदस्यों को अब विवाह के औपचारिक पंजीकरण को सुगम बनाने के लिए जिला स्तर पर विवाह पंजीयक नियुक्त करने की अनुमति दी जाएगी।

संशोधित कानून में धारा एक के खंड दो में बदलाव किए गए हैं, जिनमें विवाह पंजीयन के नाम और पद में संशोधन शामिल है। अब उन्हें इस अधिनियम की धारा 7 के तहत नियुक्त किया जाएगा।

इस संशोधन में यह भी प्रावधान किया गया है कि हर जिले में एक या उससे अधिक पंजीयक नियुक्त किए जा सकते हैं, ताकि हिंदू समुदाय के लोगों को बेहतर सुविधा और आसान पहुंच मिल सके।

अधिकारी ने बताया कि इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सरकारों को हिंदू विवाह पंजीकरण के लिए लाइसेंस जारी करने का अधिकार देना है, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक प्रभावी, सुलभ और व्यवस्थित हो सके।

भाषा अमित माधव

माधव