Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

तेलंगाना में पुलिस वाहन की टक्कर से एएसआई की मौत

हैदराबाद, 14 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पुलिस वाहन की टक्कर से एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई। वहीं, परिवार के सदस्यों ने चालक पर ‘‘जानबूझकर’’ टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

यह घटना सोमवार रात करीब 10.15 बजे हुई।

मनूर पुलिस थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक, एक कांस्टेबल और पुलिस वाहन के चालक के साथ रात्रि गश्त पर थे।

पुलिस के अनुसार, चालक एक होमगार्ड है और उसने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाया और गश्त के दौरान सहायक उप निरीक्षक को टक्कर मार दी।

घटना के बाद, घायल एएसआई को चालक और कांस्टेबल द्वारा पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि विस्तृत जांच जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि होमगार्ड चालक फरार है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप