Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

ब्रिगेडियर व बेटे पर हमला: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने वसंत एन्क्लेव इलाके में सार्वजनिक रूप से शराब पीने से मना करने पर कार सवारों द्वारा सेना के एक ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर हमला करने के आरोप में मंगलवार को दो लोगों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सेना के एक ब्रिगेडियर और उनके आईआईटी स्नातक बेटे पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला किया, जबकि उनकी पत्नी को धमकी दी। यह घटना तब हुई जब सैन्य अधिकारी ने अपने घर के पास खड़ी एक कार में शराब पी रहे दो लोगों का विरोध किया। यह घटना 11 अप्रैल को हुई थी।

कार में शराब पीने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में गाड़ी में दिख रहे दोनों लोगों को पकड़ लिया गया है, जिनकी पहचान 49 वर्षीय सतेंद्र उर्फ सोनू और 56 साल के संजय शर्मा के तौर पर हुई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महरम नगर निवासी सतेंद्र चौधरी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में निदेशक है, जो उड़ान सेवाएं (चार्टर्ड उड़ानें, कार्गो उड़ानें आदि) प्रदान करती है और विमानों और उनके पुर्जों की बिक्री और खरीद में भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि शर्मा भी महरम नगर का निवासी है और इलाके में ही एक ढाबा चलाता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल ‘मर्सिडीज़’ गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

इससे पहले, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 79 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने या उसकी निजता का उल्लंघन करने के इरादे से कोई शब्द, इशारा, कार्य), 191(2) (दंगा) और 190 (गैरकानूनी सभा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

भाषा नोमान

नोमान दिलीप

दिलीप