Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

अभिनेता जॉन सीना ने दिवंगत आशा भोसले को श्रद्धांजलि दीं

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) अभिनेता और पूर्व पहलवान जॉन सीना ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दीं।

सीना ने सोमवार को अपने 'इंस्टाग्राम अकांउट' पर दिवंगत गायिका की एक तस्वीर साझा की, जिसमें भोसले मंच पर प्रस्तुति देती नजर आ रही हैं।

सीना की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पोस्ट के 'कमेंट सेक्शन' में लिखा, 'क्वीन'।

भोंसले की पोती और गायिका ज़नाई ने इस पर जवाब देते हुए लिखा, ‘वाकई, यही उनका सहज रूप है।'

आशा भोसले का रविवार सुबह 92 वर्ष की आयु में ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें छाती में संक्रमण और थकान के बाद शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भोसले ने अपने आठ दशकों से अधिक लंबे करियर में 20 भाषाओं में 12,000 से अधिक गीत गाए। उन्हें वर्ष 2000 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में हुआ। फिल्म जगत समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने दिवंगत गायिका को अंतिम विदाई दीं।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश