Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

नेपाल में नव वर्ष 2083 का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया गया,प्रधानमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं दीं

काठमांडू, 14 अप्रैल (भाषा) नेपाल में मंगलवार को विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार नव वर्ष 2083 का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

बैसाख 1, जिसे बैसाख संक्रांति भी कहा जाता है, विक्रम संवत (बीएस) कैलेंडर के वर्ष परिवर्तन का प्रतीक है, जो सौर गति पर आधारित सबसे प्राचीन कैलेंडरों में से एक है।

इस अवसर पर लोग मंदिरों में दर्शन करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं, सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ‘बालेन’ ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

रैपर से राजनेता बने बालेन्द्र ने कहा, ‘‘नव वर्ष 2083 के शुभारंभ के अवसर पर मैं सभी को सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं देता हूं।’’

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अपने नव वर्ष संदेश में देश के लोगों से साझा राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

‘हिमालयन टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं और देशवासियों से नव वर्ष का उपयोग सकारात्मक सोच,अनुशासन और भाईचारे को बढ़ावा देने के अवसर के रूप में करने का आग्रह किया।

भाषा शोभना संतोष

संतोष