Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

सिफी टेक्नोलॉजीज का चौथी तिमाही में घाटा कम होकर 36.1 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) एकीकृत सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) समाधान और सेवाएं देने वाली कंपनी सिफी टेक्नोलॉजीज का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में घाटा कम होकर 36.1 करोड़ रुपये रह गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी को 57.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी आय बढ़कर 1,202.5 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 969.9 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कुल घाटा बढ़कर 135.5 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 78.5 करोड़ रुपये था।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक और समूह मुख्य वित्त अधिकारी एमपी विजय कुमार ने कहा, ‘‘हमारी निवेश रणनीति स्थिर और भविष्य पर केंद्रित है। दीर्घकालिक वृद्दि के लिए हम नए और उभरते क्षेत्रों में अपने डेटा सेंटर का विस्तार कर रहे हैं, साथ ही तत्काल मांग को पूरा करने के लिए मौजूदा सुविधाओं की क्षमता बढ़ा रहे हैं और अपने नेटवर्क को मजबूत बना रहे हैं।’’

भाषा योगेश अजय

अजय