Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

सरकार पंचायत और शहरी निकाय चुनाव कराने में विफल, राष्ट्रपति और राज्यपाल करें हस्तक्षेप:गहलोत

जयपुर, 14 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार पंचायत और शहरी निकाय चुनाव कराने में विफल रही है, इसलिए राष्ट्रपति और राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए।

सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान निर्माण में योगदान इतिहास में दर्ज है। जो लोग कभी आंबेडकर के सिद्धांतों में विश्वास नहीं करते थे, वे आज सत्ता में हैं और उनकी जयंती मना रहे हैं। उन्हें संविधान पर कोई आस्था नहीं है और वे उसे तार-तार कर रहे हैं।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘पंचायत और नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। अगर वास्तव में संविधान में विश्वास होता तो चुनाव समय पर होते।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बार-बार ‘संविधान बचाओ’ का नारा देते हैं, क्योंकि संविधान का उल्लंघन हो रहा है और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।

गहलोत ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति और राज्यपाल को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। चुनाव समय पर होने चाहिए थे, अन्यथा इस सरकार का सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार क्या है।’’

भाषा बाकोलिया वैभव शोभना

शोभना