Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

निजी बस और रसायन ले जा रहे ट्रक की टक्कर, तीन की मौत

जयपुर, 14 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस—वे पर मंगलवार को एक निजी बस और रसायन लेकर जा रहे ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हादसा रैणी थाना क्षेत्र के पिनान के पास हुआ।

थाना प्रभारी बनाय सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं और एंबुलेंस की मदद से घायलों को पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को वजह माना जा रहा है।

भाषा बाकोलिया वैभव

वैभव