Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

दिल्ली के सुल्तानपुरी में चाकू से हमला कर लड़के की हत्या, तीन नाबालिग पकड़े

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में कुछ नाबालिगों ने एक लड़के की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सुल्तानपुरी थाने में चाकूबाजी की घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिली थी और फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि एक लड़के पर चाकू से हमला किया गया है तथा उसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़के की मौत हो चुकी थी।

उसने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मामूली बात को लेकर उसका इलाके के ही कुछ लड़कों के साथ विवाद हुआ था।

अधिकारियों ने कहा कि इस विवाद की पुलिस में कभी औपचारिक शिकायत नहीं की गई थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को उस लड़के का सामना एक नाबालिग और उसके तीन साथियों से हुआ तथा पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक टकराव में बदल गई।

पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान नाबालिगों ने लड़के पर कथित रूप से चाकू से कई वार किए गए जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शेष आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

भाषा नोमान खारी

खारी