Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है।

केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान साामन्य से एक डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा, रिज में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है और आयानगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 155 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर अमित

अमित