कुशीनगर (उप्र), 14 अप्रैल (भाषा) कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में नौरंगिया-घुघुली मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 13-14 अप्रैल की मध्य रात्रि को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया- घुघुली मार्ग पर क्रांति चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार बेचू शर्मा (24) और साहिल (18) नामक युवकों की मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
भाषा सं सलीम वैभव
वैभव