Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

किम जोंग उन ने नौसैनिक विध्वंसक पोत से मिसाइल परीक्षणों का निरीक्षण किया

सियोल, 13 अप्रैल (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सप्ताहांत में अपने नए युद्धपोत से और मिसाइल परीक्षणों का निरीक्षण किया। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

किम ने इस दौरान परमाणु क्षमता वाले हथियारों के बढ़ते जखीरे के साथ नौसेना की अभियानगत क्षमताओं को मजबूत करने का संकल्प भी जताया।

उत्तर कोरिया के आधिकारिक समाचार पत्र ‘रोडोंग सिनमुन’ ने अपनी खबर में बताया कि किम ने रविवार को 5,000 टन श्रेणी के अपने विध्वंसक युद्धपोत ‘चोए ह्योन’ से दो सामरिक क्रूज मिसाइलों और तीन पोत रोधी मिसाइलों के प्रक्षेपण का निरीक्षण किया। ‘चोए ह्योन’ युद्धपोत का अप्रैल 2025 में अनावरण किया गया था।

खबर में कहा गया कि क्रूज़ मिसाइलें दो घंटे से अधिक समय तक और पोत रोधी मिसाइलें 30 मिनट से अधिक समय तक पूर्व-निर्धारित मार्गों पर देश के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरती रहीं और अंत में इन्होंने सटीक रूप से लक्ष्यों को भेदा।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंन्ट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कार्यक्रम में शामिल किम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की तस्वीरें भी जारी कीं।

किम ने पिछले माह भी ‘चोए ह्योन’ युद्धपोत से मिसाइल परीक्षणों का निरीक्षण किया था।

रविवार के परीक्षणों के बाद, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार परमाणु क्षमता वाले हथियारों के ‘‘असीमित विस्तार’’ के प्रति दृढ़ संकल्पित है ।

‘रोडोंग सिनमुन’ ने अपनी खबर में कहा कि किम ने वर्तमान में निर्माणाधीन तीसरे और चौथे विध्वंसक पोतों के लिए हथियार प्रणालियों की योजनाओं की भी समीक्षा की।

एपी शोभना सिम्मी

सिम्मी