Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द होने की उम्मीद

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 13 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

आसिफ ने यह बयान इस्लामाबाद में हुई वार्ता के असफल होने के एक दिन बाद दिया।

शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई वार्ता 1979 के बाद इस तरह की पहली वार्ता थी, जिसमें दोनों पक्षों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया था। हालांकि, सप्ताहांत में पाकिस्तान में हुई वार्ता के बाद दोनों पक्ष शत्रुता समाप्त करने के लिए कोई स्थायी शांति समझौता करने में विफल रहे।

संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए आसिफ ने कहा कि बातचीत के बाद संतोष की भावना है कि अब तक कोई नकारात्मक घटनाक्रम नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, “केवल सकारात्मक प्रगति देखी गई है, जिससे संकेत मिलता है कि चल रहे राजनयिक प्रयास रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

इस्लामाबाद में हुई वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका द्वारा अपना 'अंतिम और सर्वोत्तम प्रस्ताव' प्रस्तुत किए जाने के बावजूद ईरानी पक्ष ने युद्ध समाप्त करने के लिए वाशिंगटन की शर्तों को स्वीकार नहीं किया।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश