Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

नोएडा में दो स्थानों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन होने के कारण बल प्रयोग किया गया : पुलिस आयुक्त

लखनऊ/नोएडा, 13 अप्रैल (भाषा) गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को कहा कि नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन में मात्र दो स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन होने के कारण बल प्रयोग किया गया।

पुलिस आयुक्त सिंह ने पत्रकारों से कहा, “आज नोएडा में 83 स्थानों पर लगभग 42 हजार श्रमिक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे थे। इसमें मात्र दो स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन होने के कारण बल प्रयोग किया गया।”

उन्होंने कहा कि बाकी स्थानों पर संयम का परिचय देते हुए बातचीत की गई और बातचीत के बाद कुछ श्रमिक वापस चले गए।

सिंह ने कहा कि श्रमिकों के जाने के बाद सीमावर्ती जिलों से कुछ लोग समूह में आए और माहौल को उत्तेजित व हिंसक बनाने की कोशिश की।

सिंह ने कहा कि इस समूह में से कुछ लोग हमारी गिरफ्त में आए हैं और कुछ लोगों की सीसीटीवी के जरिए पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नोएडा के फेज-2, सेक्टर-60, 62 और 84 समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। इस दौरान पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

भाषा आनन्द जोहेब

जोहेब