Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

केंद्र ने संयुक्त सचिव स्तर पर बड़े पैमाने पर नौकरशाही फेरबदल किया

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) केंद्र सरकार ने सोमवार को नौकरशाही में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 48 सिविल सेवकों को संयुक्त सचिव या समकक्ष पदों पर नियुक्त किया।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, गुजरात कैडर के 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हार्दिक सतीशचंद्र शाह को प्रधानमंत्री के निजी सचिव (संयुक्त सचिव स्तर) के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसमें कहा गया है कि शाह, जो पहले से ही प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्यरत हैं, अब पदभार ग्रहण करने की तिथि से, संयुक्त सचिव स्तर का पद संभालेंगे।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कपिल मीना को कृषि विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी प्रियंका दास को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इसमें कहा गया है कि प्रीति मीना, शैलेश कुमार चौरसिया और विनोद कुमार को रक्षा विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि अजीत कुमार श्रीवास्तव को इसी विभाग में अतिरिक्त वित्तीय सलाहकार और संयुक्त सचिव नामित किया गया है।

महात्मा संदीप नामदेव (आईएएस) और राकेश राठी (भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी) गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश