Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : निर्वाचन आयोग ने 24x7 हेल्पलाइन शुरू की

कोलकाता, 13 अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की गई है।

उन्होंने कहा, “टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003450008 शुरू किया गया है, जो चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। मतदाता और आम नागरिक किसी भी समय इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।”

हेल्पलाइन के अलावा आयोग ने शिकायत निवारण के लिए ई-मेल सुविधा भी शुरू की है।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, हेल्पलाइन और ई-मेल सेवा मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेंगी।

अग्रवाल ने कहा, “सभी शिकायतें सीधे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्राप्त होंगी और उनकी प्रकृति के अनुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।”

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव