Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

स्टालिन ने केंद्र पर परिसीमन और महिला कोटा संशोधन की दिशा में 'गुप्त रूप से' काम करने का आरोप लगाया

रानीपेट (तमिलनाडु), 13 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर परिसीमन और महिलाओं आरक्षण संशोधन विधेयक की दिशा में गुप्त रूप से काम करने और साजिश रचने का आरोप लगाया।

स्टालिन ने कहा कि राज्यों में चुनावों के बीच रसोई गैस की कमी जैसी कई समस्याएं जनता को प्रभावित कर रही हैं, ऐसे में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए परिसीमन लागू करने को बेताब है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जिस तरह से वे गुपचुप तरीके से इस मामले पर काम कर रहे हैं, उससे साफ है कि इसमें साजिश रची गई है।”

उन्होंने यहां एक चुनावी रैली में यह आरोप लगाया।

इस प्रस्ताव का जिक्र करते हुए स्टालिन ने कहा कि यह कदम एक बहुत महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोधन साबित होने वाला है।

उन्होंने कहा, “हालांकि, केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह इसे कैसे करने का प्रस्ताव कर रही है। साथ ही, उसने किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया है।”

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत