Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट चंद्रपुर के पांच आदिवासी किसानों ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती

चंद्रपुर, 13 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक सीमेंट कंपनी द्वारा अधिग्रहित अपनी जमीन के लिए अधिक मुआवजे की मांग को लेकर पांच आदिवासी किसानों ने सोमवार को जहर खा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला अधिकारी वसुमाना पंत ने बताया कि किसानों को कंपनी द्वारा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा पहले ही मिल चुका है, लेकिन वे अधिक राशि की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

अधिकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर में राजूरा स्थित उप-संभागीय कार्यालय में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'कोरपना तहसील के कुसुम्बी और नोकरी गांवों के लच्छू मडावी (55), जयराम मडावी (45), जंगू पेंदोर (48), बालाजी सिडाम (52) और मारुति तलांडे (55) अपनी जमीन के लिए और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस जमीन का अधिग्रहण एक सीमेंट कंपनी ने चूना पत्थर के खनन के लिए किया है। किसानों का दावा है कि उनकी मांगों की अनदेखी की गई है।'

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के साथ-साथ सीमेंट कंपनी के खिलाफ उनके आरोपों की जांच की जा रही है।

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत