Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

आंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा के लिए मंगलवार को मध्य दिल्ली में यातायात संबंधी प्रतिबंध रहेंगे

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बीआर आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात व्यवस्था को लेकर सोमवार को एक परामर्श जारी किया।

परामर्श के अनुसार, रामलीला मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच एक जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद एक जुलूस डॉक्टर आंबेडकर भवन की ओर निकाला जाएगा।

शोभा यात्रा कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी जिनमें अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्केट, खारी बावली, कुतुब रोड, सदर बाजार, बाड़ा टूटी चौक, पहाड़ी धीरज, फिल्मिस्तान सिनेमा, ईस्ट पार्क रोड, डीबी गुप्ता रोड, गुरु रविदास मार्ग, आर्य समाज रोड और रानी झांसी रोड शामिल हैं।

परामर्श में कहा गया है कि जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, कुतुब रोड, रानी झांसी मार्ग, ईस्ट पार्क रोड और डीबीजी रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे।

इसमें कहा गया है, 'मार्ग परिवर्तन आवश्यकता के आधार पर लागू किए जाएंगे और दिल्ली गेट, मिंटो रोड तथा अजमेरी गेट जैसे प्रमुख प्रवेश बिंदुओं से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।'

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव