Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह के गुर्गे गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके में दिल्ली पुलिस के साथ सोमवार तड़के हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान नजफगढ़ के गोपाल नगर निवासी दीपक और हरियाणा के झज्जर निवासी अतुल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों की गतिविधियों के बारे में मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया गया। सूचना मिलने पर, विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने बापरोला लिंक रोड के पास जाल बिछाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जब संदिग्ध मौके पर पहुंचे, तो उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की, जिसके पुलिस दल के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।'

उनके मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान, दोनों आरोपियों को गोली लगी और पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया और गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी के मुताबिक, उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से दो अर्धस्वचालित पिस्तौल, कारतूस के खाली खोखे और कारतूस बरामद जब्त किए गए हैं।

मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी कई आपराधिक मामलों में वांछित थे और उनके पिछले अपराधों में शामिल होने की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हिमांशु भाऊ गिरोह के अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव