Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

नाबालिग से बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में डॉक्टर और ई-मित्र संचालक गिरफ्तार

जयपुर, 13 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के अजमेर में एक सरकारी डॉक्टर समेत दो लोगों को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जनाना अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. कैलाश कुमार (32) और ई-मित्र केंद्र संचालक खुशाल चौहान (30) शामिल हैं।

पुलिस उप अधीक्षक शिवम जोशी ने बताया कि 11 अप्रैल को कृष्णागंज थाने में शिकायत की गयी थी कि डॉ. कैलाश कुमार ने नाबालिग लड़की को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बलात्कार किया।

जोशी के अनुसार ई-मित्र संचालक ने भी उसे ब्लैकमेल कर बलात्कार किया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह जनवरी में अपनी भाभी के प्रसव के लिए जनाना अस्पताल गई थी, इसी दौरान डॉक्टर ने उसका मोबाइल नंबर लिया और बहाने से संपर्क बढ़ाया।

पीड़िता ने कहा कि बाद में उसने उसे अपने फ्लैट पर बुलाकर बलात्कार किया और अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाए तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसका लगातार शोषण करता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच, जब पीड़िता प्रिंट निकालने के लिए ई-मित्र केंद्र गई तो संचालक खुशाल चौहान ने उसके मोबाइल से फोटो और वीडियो अपने उपकरण में ले लिए एवं उसे ब्लैकमेल किया। उसने जबरन होटल ले जाकर बलात्कार किया।

जोशी ने बताया, “दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।”

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार