Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

बोकारो इस्पात संयंत्र में क्रेन से गिरने के बाद एक मजदूर की मौत

रांची, 13 अप्रैल (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में स्थित 'सेल' के बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) संयंत्र में सोमवार को क्रेन पर चढ़ते समय ऊंचाई से गिरने के बाद 37 वर्षीय एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह कितनी ऊंचाई से गिरा था।

उन्होंने बताया कि गणेश महतो नामक उस मजदूर को कारखाने के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया और फिर बोकारो जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धन ने बताया, “अस्पताल में इलाज के दौरान कर्मचारी की मृत्यु हो गई।”

धन ने कहा कि महतो बीएसएल के कर्मचारी नहीं थे, वह संविदा कर्मचारी थे।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप