Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

खेल मंत्री ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को सम्मानित किया

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में बैंकॉक में संपन्न विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सोमवार को भारतीय दल को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में में 21 देशों के 113 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक के साथ कुल 13 पदक जीतकर शीर्ष पर रहा।

मांडविया ने कहा, ‘‘मैं आपको ना सिर्फ पदक तालिका में शीर्ष पर रहने बल्कि दूसरे स्थान पर रहने वाले देश से दोगुने पदक जीतने के लिए भी बधाई देता हूं। जब आप जीतते हैं तो यह कभी किसी एक की जीत नहीं होती बल्कि यह जीत देश की होती है और हर भारतीय को आपकी उपलब्धियों पर गर्व होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप नए भारत की भावना को दिखाते हैं और आज आप जो हासिल करेंगे वह कल के खेल इतिहास को तय करेगा। इस प्रदर्शन के साथ एशियाई खेलों में आपसे उम्मीदें बढ़ेंगी। कड़ी मेहनत करते रहें और बेहतरीन प्रदर्शन करते रहें।’’

मंत्री ने अनुदान, विश्व स्तरीय ट्रेनिंग और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुभव के जरिए पैरा खिलाड़ियों का समर्थन करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

यह टूर्नामेंट 30 मार्च से चार अप्रैल तक हुआ था।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द