Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

रूस के विदेश मंत्री ईरान-अमेरिका संघर्ष, होर्मुज नाकेबंदी पर बातचीत के लिए चीन का दौरा करेंगे

बीजिंग, 13 अप्रैल (भाषा) वैश्विक ऊर्जा संकट के गहराने के बीच, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पश्चिम एशिया संघर्ष के बढ़ने और होर्मुज जलडमरूमध्य की अमेरिकी नाकेबंदी पर चीनी नेतृत्व के साथ वार्ता के लिए मंगलवार को बीजिंग आएंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने यहां प्रेस वार्ता में बताया कि लावरोव चीन के विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर बीजिंग का दौरा करेंगे।

उनकी दो-दिवसीय यात्रा चीन और अन्य देशों को ईरान की तेल आपूर्ति को बाधित करने के प्रयास के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में हो रही है।

चीन वर्षों से अमेरिकी प्रतिबंधों की अनदेखी करते हुए ईरान से बड़ी मात्रा में तेल आयात करता रहा है। ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी के कदम का बीजिंग पर दीर्घकालिक असर पड़ने की आशंका है।

चीन, रूस के तेल और गैस का भी एक बड़ा आयातक है।

गुओ ने कहा कि लावरोव की यात्रा के दौरान, दोनों देशों के विदेश मंत्री द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के साथ ही अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश