नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;---
दि63 मोदी दूसरी लीड महिलाएं
21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णयों में से एक की दहलीज पर भारत : मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णयों में से एक की दहलीज पर है क्योंकि संसद उस समय ‘‘नया इतिहास’’ रचेगी जब 2029 से महिला आरक्षण अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए, इस सप्ताह इसमें संशोधन किया जाएगा।
दि69 न्यायालय लीड चुनाव पहचान
मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने की याचिका पर केंद्र, निर्वाचन आयोग को नोटिस
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान रोकने के लिए निर्वाचन आयोग को उंगली के निशान और आंखों की पुतली के आधार पर पहचान सुनिश्चित करने वाली बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।
दि64 न्यायालय लालू लीड प्राथमिकी
न्यायालय का लालू प्रसाद के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी और आरोपपत्र रद्द करने से इनकार
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी को सोमवार को रद्द करने से इनकार कर दिया।
प्रादे124 महाराष्ट्र आशा भोसले लीड अंतिम यात्रा
आशा भोसले की अंतिम यात्रा में हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी
मुंबई, महान गायिका आशा भोसले की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पार्थिव शरीर को लोअर परेल से शिवाजी पार्क ले जाए जाने के दौरान लोग अपने घरों की छतों और खिड़कियों से ‘आशा ताई’ को नम आंखों से विदाई दे रहे थे, और सैकड़ों लोग उस वाहन के साथ चल रहे थे जिसमें महान गायिका की ‘निष्प्राण देह’ रखी थी।
प्रादे108 बंगाल चुनाव शाह दूसरी लीड रैली
पश्चिम बंगाल बमों का जवाब वोटों से देगा, बनेगी डबल इंजन वाली सरकार: शाह
बीरभूम/रानीगंज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता बमों का जवाब वोटों से देगी। साथ ही उन्होंने वादा किया कि जब मतदाता ‘‘तृणमूल सरकार को विदा करेंगे’’ तो भाजपा ‘‘सिंडिकेट और रिश्वतखोरी को बढ़ावा देने वालों को सीधा करने के लिए उन्हें उल्टा लटकाएगी।’’
प्रादे143 बंगाल लीड चुनाव ममता
केंद्र सरकार और 19 राज्य मेरे खिलाफ एकजुट हैं, मैं आम जनता के लिए अकेले लड़ रही हूं: ममता
सूरी (पश्चिम बंगाल), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार और 19 राज्य उनके खिलाफ एकजुट हो गए हैं और वह अकेले ही आम जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं।
अर्थ31 लीड शेयर
अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने से सेंसेक्स 703 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
मुंबई, स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 703 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 208 अंक के नुकसान में रहा। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के लिए बातचीत विफल होने के साथ संघर्ष लंबे समय तक जारी रहने की चिंता में कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच बाजार में गिरावट आई।
अर्थ32 खुदरा लीड मुद्रास्फीति
खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से मार्च में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली बढ़कर 3.4 प्रतिशत पर
नयी दिल्ली, खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में मामूली बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो गई। फरवरी में यह 3.21 प्रतिशत के स्तर पर थी। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
वि18 ईरान लीड अमेरिका
अमेरिका की नाकेबंदी की घोषणा के बाद ईरान ने फारस और ओमान की खाड़ी में बंदरगाहों को धमकी दी
काहिरा, अमेरिकी सेना द्वारा सोमवार से ईरान के सभी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की नाकाबंदी शुरू किए जाने की घोषणा के बाद तेल की कीमतें और बढ़ने तथा युद्ध के और भीषण होने की आशंका है।
वि24 पोप लीड ट्रंप
पोप लियो ने ईरान युद्ध संबंधी अपने शांति संदेश की आलोचना के बाद ट्रंप पर पलटवार किया
वाशिंगटन, पोप लियो चौदहवें ने ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल युद्ध संबंधी अपने शांति संदेश की अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा की गई आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि वेटिकन की शांति और सुलह की अपील ‘बाइबिल के पवित्र उपदेशों’ में निहित है, और वह डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से नहीं डरते।
खेल15 खेल एफवन लीड भारत
खेलमंत्री ने कहा 2027 में भारत में होगी फार्मूला वन की वापसी
नयी दिल्ली, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि उन्हें यकीन है कि 2027 में भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होगी और इसके लिये कर संबंधी बाधाओं को दूर किया जायेगा जिसकी वजह से 2013 के बाद भारत में रेस नहीं हुई है।
खेल21 खेल टेनिस रैंकिंग
कार्लोस अल्कारेज को पछाड़कर यानिक सिनर फिर बने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी
रोम, इटली के यानिक सिनर नवीनतम एटीपी टेनिस एकल रैंकिंग में कार्लोस अल्कारेज को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें इस प्रकार हैं---
वि10 आर्टेमिस फोटोग्राफी
आर्टेमिस-द्वितीय मिशन के दल ने चंद्र यात्रा की कहानी बताने के लिए आधुनिक फोटोग्राफी का किया इस्तेमाल
लंदन, अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के इतिहास में अब तक शोधकर्ताओं के पास अंतरिक्ष यात्राओं की कहानी बताने के लिए दस्तावेज, कलाकृतियां और तस्वीरों का बड़ा भंडार मौजूद रहा है। हालांकि, चंद्रमा के चारों ओर आर्टेमिस द्वितीय मिशन के पूरा होने के बाद अंतरिक्ष का एक नया और ताजा दृश्य सामने आया है।
वि20 ब्रिटेन प्रवासन नीति
ब्रिटेन में स्थायी निवास के लिए प्रवासियों को 20 साल करना पड़ सकता है इंतजार
लंदन, ब्रिटेन सरकार प्रवासियों के लिए स्थायी निवास की राह बेहद कठिन बनाने की योजना बना रही है। प्रस्ताव लागू होने पर ब्रिटेन अन्य उच्च-आय लोकतांत्रिक देशों की तुलना में अधिक सख्त हो सकता है।
भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप
दिलीप