Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

पाकिस्तान में लोग भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं : योगी आदित्यनाथ

(तस्वीरों के साथ)

मुजफ्फरनगर (उप्र),13 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में लोग भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें भूख से मरना पड़ रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा,‘‘जो सुखद अनुभूति और सुरक्षा, हम आज अनुभव कर रहे हैं, मैं आपसे पूछना चाहता हूं --- क्या पाकिस्तान में कोई इस तरह की सुखद अनुभूति का अनुभव कर सकता है? क्या वे कभी ऐसा कर पाएंगे? ’’

उन्होंने कहा,,‘‘ ईरान में, दुबई में, कतर में और इराक में भी क्या लोग ऐसा अनुभव कर सकते हैं? यूरोप में भी लोग ऐसी सुखद अनुभूति नहीं कर सकते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी को धन्यवाद, हम सभी सुरक्षित हैं। 145 करोड़ (लोगों) का भारत सुरक्षित है। यह नए भारत की ताकत है, नए भारत की शक्ति है ।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खाड़ी युद्ध के बाद यहां तक कि वैश्विक महाशक्ति अमेरिका में भी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें चार गुना बढ़ गई हैं, पाकिस्तान में लोग भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें भूख से मरना पड़ रहा है और यही उनका भाग्य है।

मुख्यमंत्री 951 करोड़ रुपये से अधिक की 423 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए सोमवार को मुजफ्फरनगर में थे।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के देशों में महंगाई चरम पर पहुंच गई है लेकिन मोदी जी की बदौलत भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें नियंत्रण में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘जब सुरक्षा की भावना प्रबल होती है, तो कुछ लोग अपना धैर्य खो देते हैं। चाहे समय अनुकूल हो या प्रतिकूल, किसी भी परिस्थिति में व्यक्ति को कभी भी धैर्य नहीं खोना चाहिए, खासकर कठिन समय के दौरान।’’

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, जब वातावरण अनुकूल हो, तो अनुशासन का उल्लंघन नहीं करना चाहिए क्योंकि जो व्यक्ति इस सिद्धांत का पालन करता है उसका भविष्य उज्ज्वल होता है ।

भाषा अरूनव जफर राजकुमार

राजकुमार