Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

टिम डेविड पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिये जुर्माना, पंड्या पर धीमी ओवरगति का जुर्माना

मुंबई, 13 अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हरफनमौला टिम डेविड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया ।

डेविड को आईपीएल खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना भरना पड़ा ।

आईपीएल ने एक बयान में कहा कि डेविड ने आईपीएल आचार संहिता की धारा 2.4 का उल्लंघन किया है ।

डेविड ने आरसीबी की पारी के दौरान दो बार गेंद अंपायर को नहीं सौंपी थी ।

इसमें कहा गया ,‘‘ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है। यह इस सत्र में धीमी ओवरगति का उनका पहला अपराध था तो उन पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है ।’’

भाषा मोना सुधीर

सुधीर