Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

शेरोन पेस मिंत्रा की प्रमुख नियुक्त, नंदिता सिन्हा ने पद छोड़ा

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) फ्लिपकार्ट ग्रुप ने सोमवार को शेरोन पेस को तुरंत प्रभाव से मिंत्रा का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। वह नंदिता सिन्हा की जगह लेंगी, जिन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है।

एक बयान में कहा गया है कि पेस ने पिछले कई साल में मिंत्रा और फ्लिपकार्ट की फैशन टीमों के साथ मिलकर काम किया है और उन्हें व्यवसाय की अच्छी समझ है। साथ ही, वह फ्लिपकार्ट ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करेंगी।

बयान में कहा गया, ‘‘फ्लिपकार्ट ग्रुप ने आज मिंत्रा में नेतृत्व में बदलाव की घोषणा की। शेरोन पेस मिंत्रा की प्रमुख होंगी और कल्याण कृष्णमूर्ति को रिपोर्ट करेंगी, यह तुरंत प्रभाव से लागू होगा, क्योंकि नंदिता सिन्हा ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है।’’

सिन्हा आने वाले महीनों में व्यवसाय को समर्थन करती रहेंगी ताकि निरंतरता बनी रहे।

कपिल थिरानी फ्लिपकार्ट फैशन की अगुवाई करेंगे, और फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मार्केटप्लेस के प्रमुख, सकात चौधरी को रिपोर्ट करेंगे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

अजय