Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा शुरू, कासगंज तक मार्ग विस्तार को मंजूरी

बदायूं (उप्र), 13 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेल संपर्क को बढ़ावा देते हुए सोमवार को बदायूं से नयी दिल्ली के लिए एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जिले के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित सीधी रेल सेवा की शुरुआत की।

वर्मा ने बदायूं रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम में 05303 बदायूं–नयी दिल्ली विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।

रेल मंत्रालय द्वारा बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर कासगंज तक शीघ्र चलाये जाने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

इस समारोह में स्थानीय अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और लोग उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री वर्मा ने मीडिया से कहा कि बदायूं के लोग लंबे समय से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “पहले भी कई सांसद रहे, लेकिन वे बदायूं के मूल निवासी नहीं थे, इसलिए यहां की समस्याओं को उतनी गहराई से समझ नहीं सके।”

उन्होंने कहा, “मैं बदायूं का रहने वाला हूं, इसलिए यहां के लोगों की जरूरत और समस्या को समझता हूं।”

वर्मा ने कहा कि लगातार प्रयासों के बाद आज बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन चलने लगी है, जिससे जिले के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

वर्मा ने खुद बदायूं से बरेली तक ट्रेन में सफर किया और यात्रियों से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा के अनुभव भी पूछे। वर्मा ने 60 टिकट खुद खरीदकर लोगों को सफर कराया।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार