Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC सांसद मिताली बाग की कार पर आरामबाग के पास हमला हुआ     |   WB: ‘सरकारी नौकरी में बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   WB: ‘स्कूल-कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   ‘कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देंगे’, बैरकपुर रैली में बोले PM मोदी     |   बंगाल चुनाव: ‘TMC सिंडिकेट को हराना ही होगा’, बैरकपुर रैली में बोले पीएम मोदी     |  

रांची की महापौर ने ‘स्वच्छांदोलन’ रैली का नेतृत्व किया

रांची, 13 अप्रैल (भाषा) रांची की महापौर रोशनी खालखो ने सोमवार को शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘स्वच्छांदोलन’ रैली का नेतृत्व किया।

यह रैली रांची नगर निगम के कचहरी स्थित कार्यालय से शुरू होकर करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जयपाल सिंह स्टेडियम में समाप्त हुई।

‘रांची बनेगा स्वच्छ’ जैसे संदेश लिखी तख्तियां लेकर निगम के निर्वाचित प्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहर के लोगों ने रैली में भाग लिया।

महापौर ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और शहर को साफ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

उन्होंने लोगों से हर साल कम से कम 100 घंटे या प्रति सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने की अपील भी की।

केंद्र सरकार के ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ 2024-25 में झारखंड की राजधानी रांची को 10 लाख से अधिक आबादी वाले 40 शहरों में 37वां स्थान मिला था।

निगम के एक अधिकारी ने कहा कि 2025-26 में रैंकिंग सुधारने के लिए जन जागरूकता, सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

भाषा मनीषा

मनीषा