Breaking News

भारतीय वायुसेना मई में HAL के साथ फाइटर जेट तेजस Mk1A को लेकर समीक्षा वार्ता करेगी     |   सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |  

केरल चुनाव: सतीशन का निर्वाचन आयोग से मतदान आंकड़े जारी करने का आग्रह

तिरुवनंतपुरम, 13 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन ने निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखकर नौ अप्रैल को हुए केरल विधानसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत मतदान आंकड़े तत्काल प्रकाशित करने का आग्रह किया है।

सतीशन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे एक पत्र में बताया कि मतदान समाप्त होने के तीन दिन बीत जाने के बावजूद, आधिकारिक और प्रमाणित आंकड़े अभी तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

उन्होंने 12 अप्रैल के पत्र में कहा कि क्षेत्रवार मतदान डेटा, मतदान प्रतिशत और डाक मतपत्रों के आंकड़े अभी तक उपलब्ध नहीं हैं। सतीशन ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने, जनता की निगरानी सुनिश्चित करने और चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसी जानकारी का शीघ्र प्रकाशन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आयोग से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतदान प्रतिशत और डाक मतदान डेटा बिना किसी देरी के अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि सत्यापित जानकारी समय पर उपलब्ध होना जनता, शोधकर्ताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों के लिए महत्वपूर्ण है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, केरल में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में 78.03 प्रतिशत मतदान हुआ। 140 विधानसभा क्षेत्रों से 883 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित होंगे।

भाषा अमित वैभव

वैभव