Breaking News

महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंच सकते हैं यूबीटी के बागी सांसद     |   UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, BSP चीफ मायावती ने OBC लीडर्स के साथ की बैठक     |   चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता     |   बेंगलुरु: एक शख्स ने राज्यपाल को दी कांग्रेस MLA महादेवप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत     |   संजय राउत के आवास पर सुबह 9 बजे UBT खेमे की प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

‘Michael’ बायोपिक रिलीज, अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन को किया याद, कहा—‘आप जैसा कोई नहीं’

पॉप के किंग माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘Michael’ आज दुनियाभर में रिलीज हो गई है। इस मौके पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने महान सिंगर, गीतकार और डांसर को याद करते हुए एक भावुक नोट साझा किया। एंटोनी फुक्वा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कोलमैन डोमिंगो (जो जैक्सन), निया लॉन्ग (कैथरीन जैक्सन), माइल्स टेलर, लॉरा हैरियर और लारेंज टेट भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मुंबई में माइकल जैक्सन से मुलाकात उनके जीवन का अविस्मरणीय पल था। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक याद नहीं, बल्कि समय में जमी हुई एक भावना है। जब मैंने मुंबई में आपका हाथ मिलाया, तो मेरे अंदर का फैन पूरी तरह जाग उठा था। ऐसा लगा जैसे किसी जादू को छू लिया हो।”

माइकल जैक्सन की विरासत की सराहना करते हुए खेर ने उन्हें सिर्फ कलाकार नहीं, बल्कि एक “अनुभव” और “अद्वितीय phenomenon” बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले हजार सालों में भी उनके जैसा कोई नहीं होगा। उन्होंने आगे लिखा कि दुनिया सौभाग्यशाली है कि उसने माइकल जैक्सन के दौर को देखा और उनके कला, मासूमियत और प्रतिभा से करोड़ों लोग प्रभावित हुए। खेर ने उन्हें “दुनिया का आठवां अजूबा” भी बताया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि आज भी कुछ लोग उनकी आलोचना करते हैं, जो दुखद है, लेकिन उनकी महानता हर नकारात्मकता से ऊपर है।

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “आप भगवान का मानवता को दिया हुआ तोहफा थे। जहां भी हैं, खुश रहें, नाचते रहें, रचते रहें। जय हो!” वहीं, अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी इस बायोपिक को लेकर उत्साह जताया और माइकल जैक्सन को अपनी प्रेरणा बताया। उन्होंने उनके डांस मूव्स करते हुए वीडियो साझा कर लिखा कि माइकल ने उन्हें स्टेज पर पूरी ऊर्जा देने का मतलब सिखाया।