Breaking News

भारतीय वायुसेना मई में HAL के साथ फाइटर जेट तेजस Mk1A को लेकर समीक्षा वार्ता करेगी     |   सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |  

मेरे बाद भाजपा को दूसरों को मौका देना चाहिए: वसावा

अहमदाबाद, 12 अप्रैल (भाषा) गुजरात से लोकसभा सांसद मनसुख वसावा ने रविवार को कहा कि भाजपा को उनकी भरूच सीट के लिए अन्य उम्मीदवारों को मौका देना चाहिए।

इससे यह संकेत मिलता है कि वसावा भविष्य में संसदीय चुनाव नहीं भी लड़ सकते हैं।

सात बार भाजपा से सांसद रह चुके वसावा 2014 से 2016 के बीच जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री भी रहे।

वसावा ने मीडिया से कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। अब उसे मेरी जगह अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को मौका देने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।'

वसावा एक वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं। वह 1998 से आदिवासी बहुल भरूच से सांसद हैं।

उन्होंने कहा, 'भरूच की सीट के सामान्य होने के बावजूद, भाजपा ने मुझे चुनाव जीतने में मदद की है। मुझे अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौका देना चाहिए और पार्टी को भी इस दिशा में सोचना चाहिए।'

उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, जो युवाओं को प्राथमिकता देती है। वसावा ने कहा, ‘‘इसलिए मेरी इच्छा है कि मेरी जगह पर पार्टी किसी अन्य उम्मीदवार का चयन करे।’’

इससे पहले, उन्होंने राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में उम्मीदवार के चयन के लिए पार्टी द्वारा लागू किए गए नियमों के खिलाफ अपनी राय व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि ये नियम पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश जोहेब

जोहेब