Breaking News

भारतीय वायुसेना मई में HAL के साथ फाइटर जेट तेजस Mk1A को लेकर समीक्षा वार्ता करेगी     |   सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |  

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटने से 12 यात्री घायल

मथुरा, 12 अप्रैल (भाषा) मथुरा जिले में रविवार को एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना नौझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के नोएडा-आगरा मार्ग पर हुई। पुलिस ने बताया कि डबल डेकर बस नोएडा से दरभंगा जा रही थी और उसमें 72 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस और स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बस की खिड़कियां तोड़कर फंसे हुए यात्रियों को बचाया।

पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सभी घायल यात्रियों को नौझील में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।”

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब