Breaking News

भारतीय वायुसेना मई में HAL के साथ फाइटर जेट तेजस Mk1A को लेकर समीक्षा वार्ता करेगी     |   सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |  

विदेश राज्यमंत्री ने अयातुल्ला खामेनेई की स्मृति में आयोजित सभा में भाग लिया

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने रविवार को ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की स्मृति में आयोजित शोक सभा में भाग लिया।

ईरानी दूतावास ने खामेनेई के निधन के 40वें दिन (चेहेलुम) पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह सभा आयोजित की थी। अठाईस फरवरी को इजराइल-अमेरिका के एक हमले में खामेनेई की मृत्यु हो गई थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘विदेश राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने नयी दिल्ली में ईरान के दूतावास द्वारा आयोजित 40वें दिन (चेहेलुम) के शोक समारोह में भारत सरकार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।’’

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश