Breaking News

भारतीय वायुसेना मई में HAL के साथ फाइटर जेट तेजस Mk1A को लेकर समीक्षा वार्ता करेगी     |   सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |  

पीएमके संस्थापक डॉ. रामदास सेलम में चुनावी रैली के दौरान बेहोश हुए, अस्पताल में भर्ती

सेलम, 12 अप्रैल (भाषा) पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक डॉ. एस. रामदास रविवार शाम को सेलम पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के कुछ ही समय बाद बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

भीषण गर्मी के बीच अपने भाषण के दौरान थके हुए प्रतीत हो रहे अनुभवी नेता मंच छोड़ते वक्त गिर पड़े। पार्टी कार्यकर्ता एवं सुरक्षाकर्मी उन्हें उनके वाहन तक ले गये।

अपने संबोधन के दौरान, 86-वर्षीय रामदास ने मतदाताओं से पार्टी के उम्मीदवार अरुल का समर्थन करने की भावुक अपील की और आगामी चुनावों को पार्टी की गरिमा की लड़ाई के रूप में वर्णित किया।

उन्होंने राजनीतिक दलबदलुओं पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'देशद्रोही' करार दिया और कहा कि उन्होंने 50 साल के संघर्ष की बजाय व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता दी।

रामदास ने दावा किया कि भले ही पार्टी का पारंपरिक चुनाव चिह्न ‘आम’ गायब हो, लेकिन उनका चेहरा कार्यकर्ताओं के लिए प्राथमिक पहचान बना हुआ है।

उन्होंने उनसे नये चुनाव चिह्न ‘गैस सिलेंडर’ को हर घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश