Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

एनसीडब्ल्यू ने नवविवाहित से सामूहिक दुष्कर्म मामले में हैदराबाद पुलिस से रिपोर्ट तलब की

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हैदराबाद में एक नवविवाहित महिला के साथ पति और उसके साथियों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने की खबरों पर शुक्रवार को स्वतः संज्ञान लिया।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि वह मामले में संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, त्वरित और समयबद्ध जांच और पीड़िता को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिए। रहाटकर ने सात दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट भी तलब की है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग ने हैदराबाद में एक महिला के साथ पति और उसके साथियों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म की एक बेहद परेशान करने वाली खबर का स्वतः संज्ञान लिया है।’’

आयोग ने कहा कि इस घटना में नवविवाहित महिला के साथ उसके ‘‘सबसे करीबी लोगों’’ ने कथित कुकृत्य किया।

आयोग ने कहा कि यह गरिमा, शारीरिक स्वायत्तता और विवाह की पवित्रता का गंभीर उल्लंघन है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश