Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Delhi: शालीमार बाग इलाके में लगा ‘वॉटर एटीएम’, सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को शालीमार बाग इलाके की एक अनधिकृत कॉलोनी में ‘वॉटर एटीएम’ और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि सरकार शहर के हर निवासी को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए दिन रात काम कर रही है।

गुप्ता ने कहा, "यह अपनी तरह का पहला बड़ा ‘वॉटर एटीएम’ है जो हर घंटे 2000 लीटर शुद्ध पानी देने में सक्षम है। आज हमारे पास ऐसी सरकार है जो अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गियों के विकास के लिए कई परियोजनाएं चला रही है।"

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अनधिकृत बस्तियों में स्थित सभी झुग्गियों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, “वह दिन जरूर आएगा जब दिल्ली के हर झुग्गीवासी के पास पक्का मकान होगा। मैं इसके लिए निरंतर प्रयास करती रहूंगी। दिल्ली में लगभग 700 झुग्गी बस्तियां हैं जिनमें लाखों लोग रहते हैं।”

मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में लगभग आठ ‘वॉटर एटीएम’ स्थापित किए गए हैं, जो इंडियन ऑयल कंपनी की सीएसआर पहल का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों से यह भी अनुरोध किया कि वे नई झुग्गियां न बनाएं, क्योंकि इससे सड़कें अवरुद्ध होती हैं और दूसरों के लिए परेशानी पैदा होती है।