Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

उप्र : मैनपुरी में दो बेटियों की गोली मारकर हत्या के दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा

मैनपुरी, 10 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी दो बेटियों की हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर अर्थदंड भी लगाया। एक शासकीय अधिवक्‍ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शासकीय अधिवक्‍ता संजीव चौहान ने आज 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि जिले की त्वरित अदालत के न्यायाधीश विष्णु कुमार मिश्रा की अदालत ने बृहस्पतिवार को मैनपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपनी दो बेटियों की हत्या करने के मामले में दोषी शिवदेश शर्मा (55) को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

उन्होंने यह भी बताया कि अदालत ने आरोपी पर 27,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

चौहान ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला मैदान निवासी शिवदेश शर्मा पेशे से एक राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी दो बेटियां नेहा (20) और अनामिका (18) थी जबकि एक बेटा भी है। वह उसी मोहल्ले के पवन शर्मा के घर का निर्माण कार्य कर रहा था।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत